इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगा प्रतिबंध, विदेशी छात्रों की संख्या भी 30 प्रतिशत तक सीमित

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 28, 2026

रोम : इटली की संसद ने नए शिक्षा सुधार कानून को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत स्कूलों में चेहरा ढकने वाले परिधानों पर रोक लगा दी गई है और पहली कक्षा में विदेशी मूल के छात्रों की संख्या पर 30 प्रतिशत की सीमा तय की गई है। चैंबर ऑफ डेप्युटीज यानी निचले सदन में यह विधेयक 142 के मुकाबले 112 मतों से पारित हुआ, जबकि इससे पहले 20 नवंबर को सीनेट इसे मंजूरी दे चुकी थी।

'डेक्रेटो स्कुओला' नामक इस कानून के तहत कक्षाओं में बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, जिन विदेशी छात्रों को इतालवी शिक्षा प्रणाली में ढलने में कठिनाई होती है, उनके अभिभावकों के लिए इतालवी भाषा का कोर्स करना अनिवार्य होगा। हालांकि, पहले से इतालवी भाषा का पर्याप्त ज्ञान रखने वाले विदेशी मूल के छात्रों पर 30 प्रतिशत की यह सीमा लागू नहीं होगी।

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इन सुधारों का बचाव करते हुए कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है कि इतालवी छात्र अपनी ही कक्षाओं में अल्पसंख्यक बनकर खुद को अलग-थलग महसूस करें। दूसरी ओर, विपक्षी दलों ने इस फैसले को भेदभावपूर्ण बताते हुए सदन में विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि स्कूल में कोई भी छात्र विदेशी नहीं होता।


जोधपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jodhpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.